घर मे सो रहे माँ और बेटी की बेरहमी से हत्या , दोहरे हत्याकांड से इलाके में मची सनसनी

उत्तर प्रदेश , 15/08/2025 7:18:23 PM
Anil Tamboli
घर मे सो रहे माँ और बेटी की बेरहमी से हत्या , दोहरे हत्याकांड से इलाके में मची सनसनी

बदायूं 15 अगस्त 2025 - बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर गांव में बीती रात मां-बेटी की गला रेतकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. यह वारदात उनके नए बने मकान में हुई, जहां वे अलग रहती थीं. घटना में एक युवक भी घायल हुआ है. मृतका की पहचान एक विधवा महिला और उसकी मां के रूप में हुई है. उनके पड़ोस में रह रहे भाई के अनुसार, रात में दोनों अपने घर में सो रही थीं, तभी एक अज्ञात हमलावर ने अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

घर के बाहर सो रहे जितेंद्र नाम के युवक ने शोर सुन कर दरवाजा खटखटाया, तभी अंदर से मुंह पर काला कपड़ा बांधे एक व्यक्ति निकला और उस पर भी चाकू से हमला कर दिया. मृतका के भाई संजू ने बताया कि जितेंद्र ने ही आकर उन्हें घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंचने पर उन्होंने दोनों के शव खून से लथपथ पड़े देखे। परिजनों का कहना है कि मृतका को ससुराल से कुछ जमीन मिली थी, जिसे हाल ही में बेचा गया था।

घटना की सूचना पर बदायूं SSP डॉ. बृजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मां-बेटी की हत्या चाकू से गोदकर की गई है. एक व्यक्ति घायल है और उसे इलाज के लिए भेजा गया है. हथियार और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH