महिला सांसद और उनके पति पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप, निर्वाचन आयोग ने दिया नोटिस

बिहार , 15/08/2025 2:36:26 PM
Anil Tamboli
महिला सांसद और उनके पति पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप, निर्वाचन आयोग ने दिया नोटिस

पटना 15 अगस्त 2025 -  चुनाव आयोग ने बिहार के वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद वीणा देवी और उनके पति एवं जनता दल यूनाइटेड के विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह को कथित तौर पर दो-दो मतदाता पहचान पत्र रखने के लिए गुरुवार को नोटिस जारी किया। मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) ने सांसद और उनके पति को नोटिस भेजकर 16 अगस्त तक 2 मतदाता पहचान पत्र रखने के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग को जवाब देने को कहा है।

बता दे कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बिहार में प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची से कथित तौर पर लिए गए ‘स्क्रीनशॉट’ साझा करते हुए सांसद वीणा देवी और उनके पति दिनेश सिंह के पास 2 मतदाता पहचान पत्र होने का आरोप लगाया था।

तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा की सांसद वीणा देवी अपनी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट की पंजीकृत मतदाता हैं और इसी नाम के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुजफ्फर पुर विधानसभा क्षेत्र की भी मतदाता हैं। जीवनसाथी के ‘कॉलम’ में उनके पति, जनता दल यूनाइटेड के विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह का नाम भी दर्ज है।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उनके पति के पास भी 2 अलग-अलग विधानसभा सीट के लिए 2 EPIC कार्ड हैं। इनके पास 2 अलग-अलग EPIC कार्ड हैं UT 01134543 और GSB 1037894 तथा इनके 2 अलग-अलग जिलों के 2 अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2 अलग-अलग वोट हैं। 

इस मामले में वीणा देवी ने कहा, मुझे नहीं पता कि मेरा नाम मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में कैसे आया। मैं केवल साहेबगंज विधानसभा सीट की पंजीकृत मतदाता हूं। मुझे इसके बारे में प्रेस के माध्यम से पता चला। उन्होंने कहा कि यह विसंगति निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की गई अनियमितताओं के कारण हुई है। उन्होंने मुजफ्फरपुर मतदाता सूची से अपना नाम हटाने के लिए एक प्रपत्र जमा किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH