छत्तीसगढ़ - उल्टा तिरंगा लगे वाहन में बैठकर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लेने पँहुचे कलेक्टर और SP , कार्यवाही की उठी मांग

कोरबा , 14-08-2025 1:34:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - उल्टा तिरंगा लगे वाहन में बैठकर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लेने पँहुचे कलेक्टर और SP , कार्यवाही की उठी मांग

कोरबा 14 अगस्त 2025 -  कोरबा जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कोरबा जिले के एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत सीडल ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान SP की आधिकारिक गाड़ी के आगे लगे तिरंगे ने सबका ध्यान खींच लिया क्योंकि राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगा हुआ था। उल्टे तिरंगे को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि यह घटना लापरवाही का नतीजा है या राष्ट्रीय प्रतीक के प्रति संवेदनहीनता का। राष्ट्रीय ध्वज का इस तरह प्रदर्शित होना न केवल भारत के ध्वज संहिता का उल्लंघन है, बल्कि यह देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ माना जाता है। तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का प्रतीक है, और उसका सही ढंग से प्रदर्शन करना हर नागरिक और सरकारी अधिकारी का कर्तव्य है। 

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय गरिमा से जुड़ा है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा हुआ है। 15 अगस्त, वह दिन है जब देश अपने वीरों की कुर्बानियों को याद करता है और तिरंगे के नीचे अपनी एकजुटता प्रदर्शित करता है। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज के साथ इस तरह का व्यवहार और भी चिंताजनक हो जाता है।

यह पहला मौका नहीं है जब उल्टा तिरंगा या ध्वज संहिता के उल्लंघन की खबर आई हो। कई बार ऐसे मामले राजनीतिक रैलियों, सरकारी आयोजनों और यहां तक कि खेल प्रतियोगिताओं में भी सामने आ चुके हैं। हालांकि, जब ऐसा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हो, तो इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है।

भारत के ध्वज संहिता के अनुसार..

तिरंगे को हमेशा सही दिशा में, सम्मानपूर्वक और नियमों के अनुरूप फहराना अनिवार्य है।

केसरिया (ऊपरी रंग) हमेशा ऊपर होना चाहिए।

अशोक चक्र बीच में स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए।

उल्टा ध्वज राष्ट्रीय अपमान की श्रेणी में आता है, जिसके लिए कानूनी कार्रवाई भी संभव है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH