प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , बुधवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 10-12-2020 3:17:21 AM
रायपुर 09 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में बुधवार को 1421 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इनमें रायपुर जिले से सबसे अधिक 188 केस मिले हैं वही आज कोविड अस्पताल से 160 और होम आइसोलेशन से 978 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 09 मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने रात 08 बजे की स्थिति में मेडिकल बुलेटिन जारी कर दी है।
प्रदेश में बुधवार को 34183 लोगों की जांच हुई है जिसमे 1421 नए संक्रमितों की पहचान की गई है।
अगर बात करे जिले वार आंकड़ो की तो दुर्ग जिले से 117, राजनांदगांव से 104 , बालोद से 73 , बेमेतरा से 21 , कबीरधाम से 27, रायपुर से 188 ,धमतरी से 48 , बलौदा बाजार से 62 , महासमुंद से 107, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 131, रायगढ़ से 71 , कोरबा से 56 , जांजगीर चांपा से 126 , मुंगेली से 05 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 14 , सरगुजा से 51, कोरिया से 22 , सूरजपुर से 34 , बलरामपुर से 14 , जशपुर से 27, बस्तर से 16 , कोंडागांव से 36 , दंतेवाड़ा से 14 , सुकमा से 15 , कांकेर से 17, बीजापुर से 06 और अन्य राज्य से 08 मरीज मिले हैं।
प्रदेश में 19778 एक्टिव केस हैं। अब तक 3038 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।














