सक्ती - जिलाध्यक्ष बनने के बाद जयनेंद्र ने ली पहली प्रेसवार्ता , कहा समाज को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना पहली प्राथमिकता

सक्ती , 13-08-2025 1:24:52 AM
Anil Tamboli
सक्ती - जिलाध्यक्ष बनने के बाद जयनेंद्र ने ली पहली प्रेसवार्ता , कहा समाज को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना पहली प्राथमिकता

सक्ती 13 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ कलार महासभा (युवा कमेटी, जिला सक्ती) द्वारा मंगलवार 12 अगस्त को RK AUTOMOBILES परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कमेटी के जिलाध्यक्ष जयनेंद्र (दीप) जायसवाल ने की जयनेंद्र (दीप) जायसवाल सभी पत्रकारों और अतिथियों का स्वागत करते हुए इस प्रेस वार्ता के प्रमुख ध्येय "सशक्त समाज - उज्ज्वल भविष्य" पर प्रकाश डाला।

जयनेंद्र (दीप) जायसवाल ने कहा कि सशक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब समाज का हर वर्ग व्यक्तिगत रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बने। इस दिशा में युवा कमेटी ना केवल कलार समाज बल्कि अन्य समाजों के हित में भी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाध्यक्ष सरोज डनसेना ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष विजय जायसवाल के मार्गदर्शन में समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और युवाओं की भागीदारी इस दिशा में सबसे बड़ी ताकत होगी। जिलाध्यक्ष जयनेंद्र जायसवाल ने बताया कि आगामी समय में शिक्षा, स्वरोजगार और समाजिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी तथा युवाओं को नेतृत्व और सेवा के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान युवा कमेटी में नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई जिसमे हितेश जायसवाल, मणिकांत जायसवाल और सोमनाथ जायसवाल को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष (छत्तीसगढ़ कलार महासभा) गिरधर जायसवाल, परिक्षेत्र अध्यक्ष शिव जायसवाल, अलका जायसवाल समेत सामाजिक पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता में मुख्य बिंदु..

01. सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना।
02. कलचुरी कलार समाज की एकता हेतु प्रभावी रणनीति बनाना एवं गौरवशाली इतिहास का आईटी सेल के माध्यम से प्रसार।
03. जिला स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा।
04. शिक्षा, स्वरोजगार, सामाजिक भवन एवं युवाओं के लिए आगामी योजनाएं।
05. सरल, सुगम व सस्ता सामाजिक न्याय व्यवस्था स्थापित करना।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH