छत्तीसगढ़ - लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , प्रेमी हुआ गिरफ्तार

सरगुजा , 13/08/2025 12:37:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , प्रेमी हुआ गिरफ्तार

अंबिकापुर 13 अगस्त 2025 -  लिव-इन रिलेशन में रह रही एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेमी द्वारा लगातार प्रताड़ित करने और मारपीट करने से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना धौरपुर थाना क्षेत्र के सखौली गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सखौली निवासी राम दयाल दास और आदिवासी युवती बसंती सिंह (25) के बीच करीब 4 साल पहले प्रेम संबंध शुरू हुए थे। दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे गहरा हुआ और करीब 3 साल पहले बसंती सिंह अपनी मर्जी से प्रेमी राम दयाल के घर चली गई। दोनों ने बिना शादी किए लिव-इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया और बसंती खुद को उसकी पत्नी मानकर साथ रहने लगी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन समय बीतने के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे।

पुलिस जांच में सामने आया कि राम दयाल दास ने बसंती सिंह से दूरी बनाने के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाद के दौरान वह बसंती सिंह के साथ मारपीट करता और उसे अपमानित करता था। 14 जुलाई 2025 को दिन के समय भी राम दयाल दास ने बसंती सिंह के साथ मारपीट की। इस घटना से आहत होकर बसंती ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी राम दयाल दास (27) के खिलाफ BNS की धारा 108 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3 (2-ट) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ - लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , प्रेमी हुआ गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH