छत्तीसगढ़ - प्रेमी के शौक को पूरा करने के लिए प्रेमिका बन गई चोर , दिया बड़ी वारदात को अंजाम

कांकेर , 12/08/2025 8:46:04 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी के शौक को पूरा करने के लिए प्रेमिका बन गई चोर , दिया बड़ी वारदात को अंजाम

कांकेर 12 अगस्त 2025 - प्यार का बुखार युवती को ऐसा चढ़ा कि उसने अपने प्रेमी की जिद पूरी करने के लिए चोरी करने से भी पीछे नही हटी। दरअसल कांकेर जिले में प्रेमी को बाइक दिलाने के लिए प्रेमिका ने अपने परिचित के घर दो लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी के बाद दोनों दीपावली के शुभ मुहूर्त में बाइक खरीदने का सपना सजाए बैठे थे लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया। अब प्रेमी और प्रेमिका दोनों पुलिस की गिरफ्त में है। मामला हल्बा चौकी क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार डूमरपानी गांव के रहने वाली युवती करुणा पटेल का 6 साल से गांव के ही एक युवक ताम्रध्वज विश्वकर्मा से प्रेम संबंध था। इस बीच ताम्रध्वज के करुणा से बाइक खरीदने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन पैसे की कमी के कारण बाइक नहीं खरीद पाने की व्यथा भी बताई थी। इसके बाद प्रेमिका को प्रेमी के लिए बाइक खरीदने की जिद चढ़ गई और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिचित कन्हैया पटेल के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्लान तैयार किया।

08 अगस्त को जब कन्हैया पटेल सब्जी बेचने बाजार गया हुआ था। उसी दौरान दोनों दिनदहाड़े उसके घर में घुसे और प्रेमी बाहर चौकीदारी करता रहा। प्रेमिका ने कुल्हाड़ी से ताला तोड़कर घर से 95 हजार नगद समेत 2 लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए और दोनों फरार हो गए।

कन्हैया पटेल जब रात को घर वापस लौटा तो ताला टूटा मिला और घर के अंदर से पैसे और जेवर चोरी हो चुके थे जिसके बाद उसने हल्बा चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि करुणा और ताम्रध्वज दोनों ही घर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ किया तो प्रेमी जोड़े के अजब-गजब कारनामे का खुलासा हुआ है।

ASP दिनेश सिन्हा ने बताया कि प्रेमी के बाइक का शौक पूरा करने प्रेमिका ने पूरा प्लान बनाया था और घटना को अंजाम दिया था। दोनों के पास से चोरी की पूरी रकम और जेवर बरामद कर लिए गए है, पुलिस ने महज 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..
छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..
जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते उमाशंकर साहू सहित 09 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता..
जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते उमाशंकर साहू सहित 09 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता..
छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH