छत्तीसगढ़ - नेसनल हायवे पर डेरा डाले हुए है 35 हाथियों का दल , वन विभाग अलर्ट मोड पर

बलरामपुर , 11/08/2025 9:52:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नेसनल हायवे पर डेरा डाले हुए है 35 हाथियों का दल , वन विभाग अलर्ट मोड पर

बलरामपुर 11 अगस्त 2025 - बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में पिछले दो दिनों से 35 हाथियों का एक दल लगातार उत्पात मचा रहा है। इस दल में 4 नन्हे शावक भी शामिल हैं, जो झुंड के साथ जंगल और सड़क किनारे घूमते देखे जा रहे हैं। हाथियों का यह दल दो दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग-343  के आस पास डेरा जमाए बैठा था, जिससे राहगीरों और गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग के अनुसार, इस दल को NH-343 से दूर करने के लिए वनकर्मियों ने लगातार प्रयास किए, लेकिन हाथियों के बड़े झुंड और उनके आक्रामक व्यवहार के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण हो रहा है। फिलहाल हाथियों का पूरा दल राजपुर वन परिक्षेत्र के दुप्पी गांव के जंगल में मौजूद है।

रेंजर महाजन साहू ने बताया कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इतने बड़े दल की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की कि हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश न करें, साथ ही वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी रख रही है और ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दे रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH