तीन मासूम बच्चो के साथ महिला ने नहर में लगाई छलांग , चारो की मौत , पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

उत्तर प्रदेश , 10/08/2025 7:31:21 PM
Anil Tamboli
तीन मासूम बच्चो के साथ महिला ने नहर में लगाई छलांग , चारो की मौत , पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

बांदा 10 अगस्त 2025 - उत्तर प्रदेश के बांदा में रक्षाबंधन के दिन नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव की रहने वाली 30 वर्षीय रीना देवी ने घरेलू कलह से तंग आकर अपने तीन मासूम बच्चों के साथ केन नहर में छलांग लगाकर जान दे दी. चारों शव मिलने से पूरे इलाके में मातम पसर गया। रीना का पति अखिलेश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था और कुछ महीनों के लिए शहर भी कमाने जाता था. हाल के दिनों में वह शराब का आदी हो गया था और पत्नी-बच्चों से दूरी बना ली थी।

घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के बावजूद वह राशन-पानी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं देता था. रीना कई बार बच्चों की जरूरतों और राशन को लेकर कहती, लेकिन हर बार विवाद और कहासुनी हो जाती. इसी बेरुखी और अनसुनी से परेशान होकर रीना ने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना के दिन रीना अपने बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) और प्रिंस (3) को लेकर घर से निकली. नहर के पास उसने अपना दुपट्टा, कंगन और कुछ सामान रखा, फिर एक कपड़े से बच्चों को अपने शरीर से बांधा और छलांग लगा दी. छोटे बेटे को कमर से, जबकि दो अन्य बच्चों के हाथ अपने शरीर से कपड़े में कसकर बांध दिए. पति ने जब घर पर पत्नी और बच्चों को न पाया तो खोजबीन शुरू की. इसी बीच नहर किनारे महिला का सामान मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया. नहर का पानी कम कराया गया और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद महिला और तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पति अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH