छत्तीसगढ़ के इन 09 राजनीतिक पार्टियों की मान्यता रद्द , अब इन पार्टियों के निशान पर नही लड़ सकेंगे कोई भी चुनाव

रायगढ़ , 10/08/2025 6:52:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इन 09 राजनीतिक पार्टियों की मान्यता रद्द , अब इन पार्टियों के निशान पर नही लड़ सकेंगे कोई भी चुनाव

रायपुर 10 अगस्त 2025 - भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर की चुनावी प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 344 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की मान्यता समाप्त कर दी है। इन दलों को तकनीकी रूप से डीलिस्ट कर दिया गया है। इस कार्रवाई की सीधी चपेट में छत्तीसगढ़ के 9 राजनीतिक दल भी आए हैं, जिनमें..

01 - छत्तीसगढ़ एकता पार्टी

02 - छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा

03 - छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी

04 - पृथक बस्तर राज्य पार्टी

05 - राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी

06 - छत्तीसगढ़ विकास पार्टी

07 --राष्ट्रीय मानव एकता कांग्रेस पार्टी

08 - छत्तीसगढ़ समाजवादी स्वाभिमान मंच

09 - छत्तीसगढ़ संयुक्त जाति पार्टी शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत की है। इस प्रावधान के अनुसार, राजनीतिक दलों को पंजीकरण के समय अपना नाम, पता, पदाधिकारियों की जानकारी देना अनिवार्य है, साथ ही इनमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने पर आयोग को तत्काल सूचित करना होता है।

इसके अतिरिक्त, आयोग के दिशानिर्देशों के मुताबिक यदि कोई राजनीतिक दल लगातार 6 वर्षों तक किसी भी चुनाव में भाग नहीं लेता है, तो उसे पंजीकृत दलों की सूची से हटा दिया जाता है।

जून 2025 में निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) को निर्देश दिया था कि 345 RUPPs के दस्तावेजों, गतिविधियों और नियमों के पालन की जांच की जाए। जांच में पाया गया कि इनमें से कई दल न तो चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय थे और न ही आयोग को अपनी अद्यतन जानकारी दे रहे थे।

कार्रवाई के बाद अब देश में कुल 6 राष्ट्रीय दल, 67 राज्यस्तरीय दल (क्षेत्रीय पार्टियां) और 2,854 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल शेष रह गए हैं। निर्वाचन आयोग का मानना है कि यह कदम न केवल राजनीतिक दलों की जवाबदेही बढ़ाएगा, बल्कि चुनावी प्रणाली से निष्क्रिय और कागजी दलों को बाहर कर देगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH