छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के घर पर चोरों का धावा , उठा ले गए यह कीमती चीज

सरगुजा , 06/08/2025 10:59:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के घर पर चोरों का धावा , उठा ले गए यह कीमती चीज

अम्बिकापुर 06 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के कोठीघर कैंपस में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर के पोर्च में रखी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति चुरा ले गए, जिसका वजन लगभग 15 किलो बताया जा रहा है। चोरी मामला अम्बिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात चोर कोठीघर परिसर में घुसे और पोर्च में सजावट के तौर पर रखी हाथी की भारी-भरकम मूर्ति को चोरी कर फरार हो गए। यह मूर्ति पीतल की बनी हुई थी और उसका वजन करीब 15 किलो बताया गया है। चोरी के समय घर में कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन चोरों ने चुपचाप वारदात को अंजाम देकर खुद को किसी की नजर में नहीं आने दिया।

कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास के CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को संदेह है कि चोरी किसी जानकार व्यक्ति द्वारा की गई है, क्योंकि मूर्ति का स्थान घर के अंदर पोर्च में था।

पूर्व डिप्टी सीएम जैसे प्रमुख नेता के सरकारी निवास पर हुई यह चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।परिवार की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक परिवार इस घटना से हैरान और चिंतित है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH