हॉटल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 08 कॉलगर्ल सहित 13 लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड , 04/08/2025 1:49:04 AM
Anil Tamboli
हॉटल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 08 कॉलगर्ल सहित 13 लोग गिरफ्तार

हरिद्वार 04 अगस्त 2025 - उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के मलकपुर चुंगी स्थित एक होटल में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइंस पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में होटल से आपत्तिजनक स्थिति में 8 युवतियां और 5 युवक पकड़े गए। साथ ही होटल का मैनेजर भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।

हरिद्वार पुलिस को इस होटल में देह व्यापार चलने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और AHTU की टीम ने संयुक्त रूप से योजना बनाकर मलकपुर चुंगी स्थित होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह रैकेट काफी समय से सक्रिय था और ग्राहक की मांग पर युवतियों को होटल से बाहर भी भेजा जाता था।

इस कार्रवाई में कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनमें 8 महिलाएं, 5 पुरुष और होटल का मैनेजर शामिल हैं। होटल को भी सील कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं जिनकी जांच की जा रही है।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि जिलेभर में देह व्यापार और मानव तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। बता देंकि हरिद्वार पुलिस इससे पहले भी सिडकुल क्षेत्र के एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा कर चुकी है। उस मामले में पुलिस ने दो सगी बहनों समेत चार कॉल गर्ल्स, होटल मालिक और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया था।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH