छत्तीसगढ़ के एक BCA के छात्र को प्रेमिका की बेवफाई ने बनाया शातिर लुटेरा , 50 से अधिक महिलाओं और युवतियों को बनाया शिकार ,,

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के एक BCA के छात्र को प्रेमिका की बेवफाई ने बनाया शातिर लुटेरा , 50 से अधिक महिलाओं और युवतियों को बनाया शिकार ,,
दुर्ग 08 दिसम्बर 2020 - दुर्ग जिला पुलिस ने एक साल के भीतर भिलाई , दुर्ग और रायपुर में 50 से ज्यादा लूट की वारदात करने वाले आरोपी अभिषेक जोशी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी अभिषेक जोशी मूलत: देवेंद्र नगर (रायपुर) का रहने वाला है. पुलिस ने उसे राजधानी रायपुर के निजी होटल से गिरफ्तार किया है पिछले दो महीने से पुलिस की एक टीम आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी लेकिन स्थाई ठिकाना नहीं होने के कारण वह पुलिस को चकमा दे रहा था।

भिलाई में 4 नवंबर को उसने सेक्टर 10 इलाके में इंजीनियरिंग छात्रा को चाकू मारकर लूटपाट की थी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मोबाइल, जेवर और गाड़ियां जब्त की गई हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पिछले अक्टूबर के महीने में सुपेला, भिलाई नगर समेत अन्य क्षेत्रों में वारदात की थी। घटना का पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला था. फुटेज से उसकी पहचान हो गई थी. उसके पास अलग रंग की गाड़ी थी. रायपुर के देवेंद्र नगर, उसके आने जाने वाले स्थान, कुम्हारी टोल प्लाजा समेत कई स्थानों पर पुलिस के जवान डटे रहते थे. फोटो लेकर देवेंद्र नगर पर पूछताछ करते थे। आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने रायपुर के उक्त होटल संचालक से संपर्क किया. होटल का स्टॉफ बनकर कई कमरों में जाकर होटल में रुके लोगों से पूछताछ की. इसके बाद आरोपी के कमरे में पहुंचे और उससे परिचय पत्र मांगने लगे. आरोपी के दरवाजा खोलते ही आरक्षक अंदर घुस गए और दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लूट के मोबाइल को वह ऑनलाइन वेबसाइट पर आसानी से बेच देता था. सोने-चांदी के जेवर भी उसने कई सर्राफा कारोबारियों को बेच दिए थे. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने पास मोबाइल जरूर रखता था लेकिन हमेशा बंद रखता था, इसलिए उसे ट्रेस करने में समस्या हुई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता सेक्टर 1 स्थित बैंक में नौकरी करते थे. वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसने बीसीए की पढ़ाई पूरी की. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती एक युवती से हो गई जिससे उसे प्रेम हो गया था. दोनों शादी करना चाहते थे. इसी दौरान उसके माता-पिता की एक-एक करके मौत हो गई. प्रेमिका ने भी उससे शादी करने से मना कर दिया. प्रेमिका ने अपने घर वालों के कहने पर भोपाल में शादी कर ली. इसके बाद उसने करीब 8 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब एक दर्जन मोबाइल बरामद किए हैं. 17 मामलों का खुलासा भी हो चुका है. प्रेमिका के शादी से मना करने के बाद अभिषेक ने पहले अपना ढाई करोड़ का बंगला महज 14 लाख में बेच दिया. इसके बाद वह शातिर लुटेरा बन गया. अपनी खुन्नस निकालने के लिए वह लड़कियों व महिलाओं को अपना शिकार बनाने लगा और 50 से अधिक वारदात उसने की।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH