बोतल्दा के रॉक गार्डन में हादसा , नहाने के दौरान पानी मे डूबने से एक युवक की मौत

रायगढ़ , 02/08/2025 1:01:37 AM
Anil Tamboli
बोतल्दा के रॉक गार्डन में हादसा , नहाने के दौरान पानी मे डूबने से एक युवक की मौत

रायगढ़ 02 अगस्त 2025 - शुक्रवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवक की रॉक गार्डन बोतल्दा के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी सचिन कुमार साह के रूप में हुई है, जो रायगढ़ के जूटमिल इलाके में अपने जीजा के साथ रह रहा था और प्राइवेट नौकरी करता था।

घटना सुबह उस समय हुई जब सचिन अपने 8-10 दोस्तों के साथ बाइक से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित बोतल्दा रॉक गार्डन पिकनिक मनाने पहुंचा था। सभी दोस्त पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान नहाते समय सचिन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। शुरुआत में दोस्तों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन जब कुछ देर तक वह पानी से बाहर नहीं आया, तब चिंता बढ़ी। घबराए दोस्तों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद सचिन का शव पानी में मिला।

सूचना मिलते ही खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रायगढ़ भेज दिया है। इस घटना के संबंध में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

रॉक गार्डन बोतल्दा जैसे प्राकृतिक स्थल पर तैराकी या नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी जलाशय, डेम या प्राकृतिक जल क्षेत्र में नहाने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें। अक्सर पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH