छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों ने गांव में इन लोगो के प्रवेश पर लगाई रोक , गांव के चार प्रवेश द्वार पर लगाया यह बोर्ड

कांकेर , 31/07/2025 7:30:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों ने गांव में इन लोगो के प्रवेश पर लगाई रोक , गांव के चार प्रवेश द्वार पर लगाया यह बोर्ड

कांकेर 31 जुलाई 2025 - दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चढ़े सियासी पारे के बीच कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड स्थित ग्राम कुड़ाल से बड़ी खबर आई है. ग्रामीणों ने पास्टर-पादरी के साथ ईसाई धर्मांवलंबियों के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी है. इसके लिए गांव के चारों प्रवेश द्वार पर बाकायदा बोर्ड लगा दिया है. यही नहीं सरपंच ने स्पष्ट किया है कि कोई ईसाई धर्मावलंबी किसी के घर जाएगा, तो उसे शैतान की संज्ञा दी जाएगी।

गांव कुड़ाल के प्रवेश द्वार पर लगाए गए बोर्ड में पास्टर-पादरी के साथ इसाईं धर्मांतरित व्यक्तियों के प्रवेश वर्जित होने की सूचना दी गई है. जानकारी के लिए बता दें कि यह वही गांव है, जहां पिछले दिनों एक ईसाई धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उस महिला के शव को भानुप्रतापपुर में दफनाया गया।

कुड़ाल गांव के सरपंच बिनेश गोटी ने बताया कि करीब-करीब 7-8 साल में दो- दो चार -चार कर करके बड़ी संख्या में आदिवासी लोग धर्म परिवर्तन कर रहे हैं. यह लगातार बढ़ता जा रहा है, इसलिए हमने गांव की चारों सीमाओं में बोर्ड लगाकर ईसाई धर्म के लोगों को गांव में पर रोक लगा दी है. यही नहीं कोई ईसाई धर्म का व्यक्ति किसी घर में जाता है, तो उसे शैतान की संज्ञा दी जाएगी. सरपंच ने इसे गांव की शीतला माता और ठाकुर देव की परंपरा संस्कृति को बचाने का प्रयास बताते हुए कहा कि ईसाई धर्म के लोग इसका विरोध करते हैं।

जानिए क्या लिखा है बोर्ड में..

ग्राम कुड़ाल, थाना भानुप्रतापपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर भारत के संविधान के पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत आता है. हमारे गाम कुड़ाल में पेशा (पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम 1996 लागू है. जिसके अंतर्गत ग्राम सभा को अपनी परंपरा और रूढ़िवादी संस्कृति का संरक्षण करने का अधिकार है. अत: हम ग्रामसभा के प्रस्ताव के आधार पर हमारे ग्राम कुड़ाल में ईसाई धर्म के पास्टर व पादरी व बाहर गांव से आने वाले धर्मांतरित व्यक्तियों के प्रवेश एवं ईसाई धर्म के किसी भई प्रार्थना प्रयोजन धार्मिक आयोजन पर रोक लगाते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..
छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..
जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते उमाशंकर साहू सहित 09 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता..
जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते उमाशंकर साहू सहित 09 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता..
छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH