PM आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही प्रेमी के साथ फरार हुई महिला , विभाग में मचा हड़कंप ,

उत्तर प्रदेश , 31/07/2025 3:09:11 PM
Anil Tamboli
PM आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही प्रेमी के साथ फरार हुई महिला , विभाग में मचा हड़कंप ,

अमेठी 31 जुलाई 2025 - उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की पहली किश्त पाते ही एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. फिलहाल, विभाग द्वारा महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए गए हैं. पूरा मामला अमेठी विकास खंड के रेभा गांव का है।

यहां रहने वाली उतरा कुमारी की शादी 2013 में गांव के ही रहने वाले राम सजीवन के साथ हुई थी. लेकिन बीमारी के चलते राम सजीवन की 2023 में मौत हो गई. जिसके बाद महिला को विधवा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया. बीते दिनों महिला के खाते में आवास योजना की पहली किश्त विभाग द्वारा भेजी गई. मगर पहली किश्त आते महिला अपने 3 बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

ग्रामीणों की माने तो पति की मौत के बाद महिला का एक आदमी के साथ संबंध था, जो लगातार उससे मिलने घर पर आता था. पूर्व में महिला के प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया जा चुका है, मगर दोनों नहीं माने. महिला के फरार होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. अधिकारी लगातार महिला और उसके प्रेमी को पता करने में जुटे हुए हैं. लेकिन कुछ भी सुराग नहीं लगा है. अब संबंधित विभाग द्वारा महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर मामले की जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले में बीडीओ बृजेश सिंह ने कहा कि एक महिला द्वारा आवास का पैसा पाने के बाद प्रेमी के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है. महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच की जा रही है, जो भी जांच में सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH