लोन की किश्त नहीं चुकाया तो पत्नी को ही उठा ले गए बैंक वाले, कहा पहले किश्त जमा करो फिर..

उत्तर प्रदेश , 31/07/2025 2:30:11 PM
Anil Tamboli
लोन की किश्त नहीं चुकाया तो पत्नी को ही उठा ले गए बैंक वाले, कहा पहले किश्त जमा करो फिर..

झांसी 31 जुलाई 2025 - उत्तर प्रदेश से आए दिन अजीबोगरीब खबरें आती रहती है, लेकिन आज ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर शायद आप भी बैंक से लोन लेने से पहले 100 बार सोचेंगे। जी हां यहां किश्त नहीं भरने पर बैंक वालों ने युवक की पत्नी को उठा लिया। वहीं, जब युवक ने बैंक वालों से पत्नी वापस मांगी तो उन्होंने कहा कि किश्त दो और पत्नी को ले जाओ।

बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी को करीब 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और जब डायल 112 ने हस्तक्षेप किया तब जाकर बैंक वालों ने उसे रिहा किया। मामला झांसी का है, जहां के ग्राम बम्हरौली के आजाद नगर मोहल्ले में एक प्राइवेट माइक्रो फाइनेंस कंपनी का बैंक है। इस बैंक के माध्यम से छोटे स्तर पर काम करने वाली महिलाओं को लोन दिया जाता है।

बताया गया कि बाबई रोड, पूंछ निवासी रविंद्र वर्मा की पत्नी पूजा वर्मा को सोमवार दोपहर 12 बजे से बैंक के अंदर कथित रूप से जबरन बैठाकर रखा गया। पति जब बैंक पहुंचा तो साफ जवाब मिला- पैसे दो, तभी बीवी मिलेगी। रविंद्र ने लाख मिन्नतें कीं, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने कोई दया नहीं दिखाई। आखिर थक-हारकर उसने डायल 112 पर कॉल की। पुलिस के पहुंचते ही बैंक कर्मचारियों के चेहरे का रंग उड़ गया और आनन-फानन में महिला को बाहर निकाला गया।

पीड़िता पूजा वर्मा की मानें तो उसने 40 हजार रुपए का लोन लिया था, जिसकी किश्त टाइम पर भरती थी। पूजा ने बताया कि उसने अब तक 11 किश्तें एजेंटों के माध्यम से जमा कर दी है। लेकिन एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने अब तक बैंक में सिर्फ 8 किश्त ही जमा की है और बाकि के पैसे खा गए हैं। पूजा ने बताया कि सोमवार को बैंक की ओर से सीओ संजय यादव आए और धमकी देकर किश्त भरने की बात कहने लगे। वहीं, जब महिला ने मना किया तो संजय यादव दोनों को जबरन बैंक ले आए और यहां करीब 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा।

बैंक मैनेजर ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि महिला 7 महीने से किश्त नहीं दे रही थी, इसलिए उसे बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि महिला अपनी मर्जी से बैंक में बैठी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक स्टाफ, एजेंट और पीड़ित पक्ष से पूछताछ जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH