छत्तीसगढ़ - कॉलेज की महिला प्रोफेसर ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

बालोद , 30/07/2025 11:24:17 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कॉलेज की महिला प्रोफेसर ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

बालोद 30 जुलाई 2025 - बालोद जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां लीड कॉलेज में अतिथि प्राध्यापक रहीं डॉ. अर्पिता चतुर्वेदी (43) ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार की शाम उनका शव दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 1 स्थित बीएसपी क्वार्टर नंबर 7 में फंदे से लटका हुआ मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, अर्पिता चतुर्वेदी के पति अजय चतुर्वेदी BSP की माइंस यूनिट में अधिकारी हैं। उन्हें हाल ही में प्रमोशन मिला था और वे भिलाई स्थित नंदनी माइंस में डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) के पद पर पदस्थ हो गए थे। प्रमोशन के बाद वह भिलाई शिफ्ट हो गए थे, जबकि डॉ. अर्पिता दल्ली राजहरा में अकेली रह रही थीं। घटना के दिन अजय चतुर्वेदी ने जब पत्नी को कई बार कॉल किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें संदेह हुआ।

कई प्रयासों के बाद भी संपर्क न होने पर उन्होंने तत्काल राजहरा पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया तो डॉ. अर्पिता को फंदे से लटका पाया गया। डॉ. अर्पिता पहले बालोद महाविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी विषय की अतिथि प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं।

पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, न ही आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने आया है। दल्लीराजहरा TI रविशंकर पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों से बयान लेना अभी बाकी है। प्रारंभिक जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH