छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - पूर्व विधायक के भाई की संदिग्ध हालात में मिली लाश , 07 जुलाई से थे लापता

रायगढ़ , 30/07/2025 10:17:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - पूर्व विधायक के भाई की संदिग्ध हालात में मिली लाश , 07 जुलाई से थे लापता

रायगढ़ 30 जुलाई 2025 - धरमजयगढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार की लाश आज सिसरिंगा मंदिर के पास जंगल में सड़ी-गली हालत में बरामद हुई है। शव का चेहरा पूरी तरह सड़ चुका है और शरीर कंकाल में तब्दील हो चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जयपाल सिंह सिदार 7 जुलाई को अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने निकले थे, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने जब तलाश शुरू की, तो उनके मोबाइल का अंतिम लोकेशन जशपुर जिले में मिला था। घटना को लेकर परिजनों ने काफी प्रयास किया और सोशल मीडिया समेत कई माध्यमों से अपील की। यहां तक कि जयपाल सिंह के बारे में सूचना देने वाले को 21 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की गई थी, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर सिसरिंगा मंदिर के समीप जंगल से शव बरामद किया गया। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि पहचान मुश्किल हो रही थी, लेकिन कपड़ों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान जयपाल सिंह के रूप में की।

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। बताया जा रहा है कि जिस दिन जयपाल सिंह लापता हुए थे, उसी दिन उनकी हत्या कर दी गई थी। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। संदिग्ध से पूछताछ जारी है और जल्द ही घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH