छत्तीसगढ़ - जनपद पंचायत का बाबू और कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार , दोनो ने मिलकर किया था यह कांड

बलरामपुर , 29/07/2025 6:38:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जनपद पंचायत का बाबू और कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार , दोनो ने मिलकर किया था यह कांड

बलरामपुर 29 जुलाई 2025 - वाड्रफनगर जनपद पंचायत कार्यालय में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है. कार्यालय में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल ने मिलकर 83 कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड (PF) की लगभग 12 लाख रुपए की राशि का गबन किया है. मामले में जनपद पंचायत के CEO की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल को गिरफ्तार कर लिया है।

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निजामुद्दीन खान ने वाड्रफनगर पुलिस चौकी में दर्ज कराए गए मामले में बताया गया कि लेखापाल और कम्प्यूटर ऑपरेटर ने मिलीभगत कर पीएफ की राशि कर्मचारियों के खाते में जमा करने के बजाय अपनी पत्नी के निजी खाते में ट्रांसफर कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गबन की गई राशि का इस्तेमाल आरोपी ने ऑनलाइन मार्केटिंग और ट्रेडिंग में कियाफिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस गबन में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH