छत्तीसगढ़ - फरार सटोरिया ने VIDEO जारी कर आरक्षक पर लगाया गंभीर आरोप , विभाग में मचा हड़कंप

सरगुजा , 29/07/2025 5:18:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फरार सटोरिया ने VIDEO जारी कर आरक्षक पर लगाया गंभीर आरोप , विभाग में मचा हड़कंप

अंबिकापुर 29 जुलाई 2025 - सरगुजा जिले में एक आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए सटोरिए ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। सटोरिए ने दावा किया है कि पुलिस आरक्षक प्रवीण सिंह लंबे समय से महादेव सट्टा एप से जुड़ा हुआ है और इसी के जरिए अवैध सट्टा संचालन कर रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे सटोरिए का नाम सत्यम केसरी है, जो अंबिकापुर के सतीपारा का रहने वाला है। उसने बताया कि आरक्षक प्रविन्द्र सिंह ने उसे सट्टा एप के काम में लगा रखा था।

आरोपी आरक्षक प्रवीण सिंह ने सरगुजा के गाड़ाघाट इलाके में किराए के मकान में पूरा सेटअप तैयार किया था, जहां सट्टा संचालित किया जाता था। इस सेटअप में युवक सत्यम केसरी समेत पांच अन्य लोग काम कर रहे थे। सत्यम केसरी ने आरोप लगाया कि उसे फरवरी 2023 में एक माह तक इस सट्टा एप के काम में लगाया गया था। उस दौरान उसने 48 लाख रुपये का प्रॉफिट भी कराया, लेकिन जब समझ आया कि यह अवैध गतिविधि है तो उसने काम करने से मना कर दिया।

इसके बाद आरक्षक प्रवीण सिंह ने उसे फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। डर के कारण वह शहर छोड़ कर भाग गया। सत्यम ने अपने वीडियो में बताया कि न केवल आरक्षक प्रवीण सिंह, बल्कि सटोरीया अमित मिश्रा सहित कई लोग अंबिकापुर क्षेत्र से महादेव सट्टा एप का संचालन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पुलिस ने सट्टा कारोबारी अमित मिश्रा को गिरफ्तार भी किया था। सत्यम केसरी खुद भी सट्टा किंग कहे जाने वाले दीप सिन्हा के लिए काम करता है और अब पुलिस सत्यम व दीप सिन्हा दोनों की तलाश में जुट गई है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सरगुजा के ASP अमोलक सिंह ढिल्लों ने बयान जारी कर कहा है कि आरक्षक प्रविन्द्र सिंह का नाम सामने आया है, मामले की जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH