छत्तीसगढ़ - सरकारी स्कूल के शिक्षक नही बता पाए प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री और जिले के SP व कलेक्टर का नाम , देखे VIDEO..

बलरामपुर , 28/07/2025 1:00:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी स्कूल के शिक्षक नही बता पाए प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री और जिले के SP व कलेक्टर का नाम , देखे VIDEO..

बलरामपुर 28 जुलाई 2025 - बलरामपुर जिले के शासकीय स्कूल से शिक्षा व्यवस्था की लचर व्यवस्था सामने आई है। यहां सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक से लेकर शिक्षकों को देश के राष्ट्रपति से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिले के कलेक्टर और एसपी का नाम तक नहीं पता। यहां तक कि इलेवन, एटीन, नाइटीन की सामान्य स्पेलिंग भी शिक्षक सही नहीं लिख पाए। पूरा मामला बलरामपुर रामानुजगंज ज़िले के कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत मड़वा अंतर्गत स्थित प्राथमिक शाला घोड़ासोत का है, जहां शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता शून्य के बराबर पाई गई।

दरअसल कुछ मीडियाकर्मी स्कूल पहुंचे और पहले बच्चों से कुछ सामान्य सवाल पूछे। पर बच्चे भारत के प्रधानमंत्री का नाम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम तक नहीं बता पाए। स्कूल में सबसे हैरान करने वाला दृश्य तब सामने आया, जब वहीं मौजूद दो शिक्षक और प्रधान पाठक भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का, देश के राष्ट्रपति देश के शिक्षा मंत्री और छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री समेत बलरामपुर जिले के कलेक्टर और एसपी का नाम नहीं बता पाए।

शिक्षकों से बच्चों को अंग्रेजी में ‘Eleven’, ‘Eighteen’, ‘Nineteen’ की स्पेलिंग लिख कर पढ़ाने को कहा गया, तो तीनों शिक्षक खुद ही गलत स्पेलिंग लिख बैठे। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह देश का भविष्य गढ़ने वाले बच्चों को किस तरह पढ़ा रहे होंगे। जिले की प्राथमिक शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था के सिस्टम पर प्रश्न चिन्ह लगाने वाली तस्वीर इस घटना ने न सिर्फ स्कूल या शिक्षकों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि जिले में शासकीय विद्यालयों की निगरानी पूरी तरह लचर है। इस शर्मनाक मामले पर जब मीडियाकर्मियों ने बलरामपुर के जिला शिक्षा अधिकारी से बात की, तो उन्होंने जांच कर उचित कार्यवाही की बात कही।

देखे VIDEO..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH