कोरोना को 8 माह के मासूम पर भी नही आया तरस , 8 माह के अबोध को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रसासन भी सकते में
छत्तीसगढ़ , 01-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
बिलासपुर 1 जून - रविवार को छत्तीसगढ़ में 51 नए पॉजिटिव केस सामने आए है , इनमें बिलासपुर का मामला सबसे अनोखा है। बिलासपुर में जो कोरोना संक्रमित मिला है उसकी उम्र मात्र 8 माह है। पिछले दिनों अन्य प्रदेशों से आए श्रमिक बिल्हा कोरेन्टीन सेंटर में ठहराए गए थे। जिसमें से उत्तर प्रदेश से आई एक महिला की रिपोर्ट 24 मई को पॉजिटिव आया था जिसके बाद उसे इलाज के लिए रायपुर के एम्स भेज दिया गया। पता चला कि वही महिला इस बच्चे की मामी थी जो कोरेंटिन सेंटर में रहने के दौरान बच्चे को खाना खिलाती थी। संक्रमित महिला के साथ रहने की वजह से 8 माह का अबोध बच्चा भी संक्रमित हो गया। बच्चे का परिवार पुणे से बिल्हा आया था ।
इतनी छोटी उम्र के बच्चे को संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन सकते में है ।
8 माह के अबोध बच्चा कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बच्चे के माता-पिता का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है ।
8 माह के मासूम में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद प्रशासन के के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है कि आखिर इतने छोटे बच्चे को कहां भेजें ,क्योंकि बच्चे की देखभाल भी एक बड़ी समस्या है । फिलहाल बच्चे को बिलासपुर संभागीय कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाए या फिर उसे रायपुर एम्स भेजा जाए इस पर विचार किया जा रहा है। संभवतः प्रदेश का यह पहला मामला है जब 8 माह के दूध मुहे बच्चे को भी कोरोना संक्रमण हुआ है।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार