छत्तीसगढ़ - 20 दिन से लापता महिला का कंकाल मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

धमतरी , 23-07-2025 10:42:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 20 दिन से लापता महिला का कंकाल मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

धमतरी 23 जुलाई 2025 - धमतरी जिले के बोराई थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 20 दिनों से लापता महिला का कंकाल जंगल में बरामद हुआ है। मृतका की पहचान बसंता बाई के रूप में की जा रही है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने 27 जून को दर्ज कराई थी। यह कंकाल चीलगुडरा के घने जंगल में मिला है, जो थाना से ज्यादा दूर नहीं है। 

बोराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की गुमशुदगी के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लगातार जंगलों, गांवों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही थी। इस बीच शुक्रवार को बोराई थाना से कुछ किलोमीटर दूर चीलगुडरा जंगल से एक अज्ञात कंकाल मिलने की सूचना मिली।

शव की स्थिति को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, कंकाल के पास महिला के पहनावे के कुछ अवशेष, चप्पल और अन्य सामान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि यह शव बसंता बाई का ही हो सकता है। हालांकि, पुलिस और फॉरेंसिक अधिकारियों ने यह साफ किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएनए जांच के बाद ही इस बात की पुष्टि की जाएगी।

फ़िलहालपुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साथ ही डीएनए सैंपल रायपुर भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने में कुछ दिन लग सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH