शादी के 25 साल बाद अपने 25 साल के भांजे को दिल दे बैठी मामी , दोनो हुए घर से फरार , फिर हुआ यह..

उत्तर प्रदेश , 21/07/2025 10:02:18 PM
Anil Tamboli
शादी के 25 साल बाद अपने 25 साल के भांजे को दिल दे बैठी मामी , दोनो हुए घर से फरार , फिर हुआ यह..

सिद्धार्थनगर 21 जुलाई 2025 -  सिद्धार्थनगर जिले में एक महिला अपनी शादी के 25 साल बाद अपने ही रिश्ते के 25 साल के भांजे को दिल दे बैठी. बिना किसी को बताए दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली. दोनों साथ रहने भी लगे. बाद में हंगामा हुआ तो पंचायत बैठी. इसमें महिला के पति ने बड़ा दिल दिखाते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया. मामला सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

व्यक्ति की शादी करीब 25 साल पहले पास के ही एक गांव की युवती से हुई थी. शुरुआती वर्षों में सब कुछ सामान्य था. दोनों के चार बच्चे हैं दो बेटियां और दो बेटे. बड़ी बेटी की उम्र 20 और दूसरी की 18 साल है. दो बेटों में एक 17 और दूसरा 10 साल का है. पति काम की तलाश में अक्सर घर से बाहर रहता था. इसी बीच उसके घर में रिश्ते में लगने वाले एक भांजे का आना जाना बढ़ गया. भांजे की उम्र 25 साल बताई जा रही है।

धीरे-धीरे बातचीत ने नजदीकियों का रूप ले लिया और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2024 में महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ कोर्ट मैरिज कर ली. वह अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई. पति ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई और प्रशासन से मदद मांगी. कुछ समय बाद महिला वापस लौटी, और प्रेमी को छोड़कर अपने पति के साथ रहने लगी. मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. प्रेमी युवक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि महिला अब उसके साथ नहीं रहना चाहती, जबकि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर रखी है. इसके कुछ ही दिन बाद, महिला एक बार फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

रविवार को यह प्रकरण एक बार फिर तब चर्चा में आया जब महिला अपने प्रेमी के साथ गांव लौट आई और गांव के ही एक खुले स्थान पर पंचायत बैठाई गई. पंचायत में महिला ने साफ शब्दों में कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है. उसने कोर्ट मैरिज के कागजात भी दिखाए. महिला ने कहा कि वह अपने निर्णय पर पूरी तरह अडिग है और किसी दबाव में नहीं है।

भवानीगंज थानाध्यक्ष ने स्थानीय मीडिया को बताया कि महिला ने स्वयं थाने पर आकर यह स्पष्ट किया कि वह प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी है और अब उसी के साथ रहना चाहती है. थाने में दस्तावेजों की पुष्टि के बाद महिला को जाने दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH