छत्तीसगढ़ - BEO कार्यालय में युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

बालोद , 21/07/2025 9:03:38 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - BEO कार्यालय में युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

बालोद 21 जुलाई 2025 - BEO कार्यालय में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब युवक सतीश यादव का शव कार्यालय के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गरूर थाना क्षेत्र का है। मृतक सतीश कार्यालय में अस्थायी रूप से काम कर रहा था और वहीँ अकेले रात गुजार रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सतीश यादव कार्यालय में सफाईकर्मी के तौर पर कार्यरत लक्ष्मी यादव का पुत्र था। बताया जा रहा है कि सतीश की मां हाल ही में किसी हड़ताल में शामिल होने के चलते कार्यालय नहीं आ रही थीं। इसी बीच सतीश पिछले तीन-चार दिनों से अस्थायी रूप से उनकी जगह कार्यालय का कार्य देख रहा था। उसके पास कार्यालय की चाबी भी थी, जिससे वह खुद ही दफ्तर खोलता और बंद करता था।

प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात है। मृतक सतीश यादव की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। गरूर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन की जांच के आधार पर आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH