एक और प्लेन हादसा - उड़ान भरते की क्रैश हुआ विमान , अब तक 19 शव बरामद , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

देश विदेश , 21/07/2025 7:47:54 PM
Anil Tamboli
एक और प्लेन हादसा - उड़ान भरते की क्रैश हुआ विमान , अब तक 19 शव बरामद , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

ढाका 21 जुलाई 2025 - बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में स्थित मिलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज में एक फाइटर जेट सोमवार दोपहर क्रैश हो गया. हादसे में 19 लोगों की जान गई, जिनमें 16 छात्र, 2 शिक्षक और पायलट शामिल हैं. ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, क्रैश में मारे गए पायलट की पहचान फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम के रूप में हुई है। हादसे के समय वह एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर थे. इस हादसे में 160 लोग घायल हुए हैं।

दुर्घटनाग्रस्त विमान F-7BGI था, जो चीन के J-7 का एडवांस वर्जन है. यह बांग्लादेश एयरफोर्स के बेड़े में शामिल 16 विमानों में से एक था (अब 15 बचे हैं). हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं. एक क्लिप में जलता हुआ इंजन मलबे के नीचे दबा दिखा. दूसरे वीडियो में लोग दौड़ते हुए मलबे की ओर जाते नजर आए। ढाका विमान हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि अलग-अलग आधिकारिक स्रोतों से मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं.

बांग्लादेश वायुसेना की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि F-7 BGI ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट ने दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी और उत्तरा इलाके में हादसे का शिकार हुआ. देश की फायर सर्विस ने बताया कि मौके पर नौ दमकल यूनिट और छह एंबुलेंस तैनात की गईं।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा कि हादसे की जांच के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'यह राष्ट्र के लिए गहरे दुख का क्षण है. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और सभी संबंधित एजेंसियों को स्थिति को अत्यंत प्राथमिकता से संभालने के निर्देश देता हूं.'

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH