सक्ती - जैजैपुर के ग्राम करूवाडीह में तीन लोग मिलकर चला रहे है जुए का बड़ा अड्डा, रोज लाखो का लगता है दांव

सक्ती , 21-07-2025 2:38:15 AM
Anil Tamboli
सक्ती - जैजैपुर के ग्राम करूवाडीह में तीन लोग मिलकर चला रहे है जुए का बड़ा अड्डा, रोज लाखो का लगता है दांव

सक्ती 21 जुलाई 2025 - सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र से एक अविश्वसनीय लेकिन सत्य खबर निकल कर सामने आ रही है। नाम ना छापने की शर्त पर करूवाडीह के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में दिन और रात 24 घंटे जुए का बड़ा फड़ संचालित हो रहा है।

ग्रामीणों की माने तो करूवाडीह में चल रहे जुए के इस फड़ में दांव लगाने के लिए सक्ती , जांजगीर , कोरबा , चाम्पा , शिवरीनारायण , बिलासपुर से जुआरी कार से आते है। ग्रामीणों का दावा है कि इस जुए के फड़ में रोज कम से कम 40 से 50 लाख तक वारान्यारा होता है। करूवाडीह के ग्रामीणों का कहना है कि इस जुए के इस अवैध अड्डे कोतीन लोग मिल कर संचालित कर रहे है जिसमे दो चंद्रा है और एक कोसले है। और यही तीनो मिलकर सालों से ग्राम करूवाडीह जुआ खेलवा रहे है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम करूवाडीह में चल रहे जुए के अड्डे की ख्याति इतनी है कि लोग दूर-दूर से लाखों रूप लेकर जुआ खेलने आते है और जुआ का अड्डा संचालित करने वाले तीनो पार्टनर जुआरियों की पूरी आवभगत करते है। जुए के इस अवैध अड्डे से इन तीनो पार्टनरों को नाल के रूप में रोज लाखो रुपये की कमाई होती है।

ग्राम करूवाडीह के ग्रामीणों के मुताबिक इस जुए के अड्डे पर शराब और कबाब सहित वो तमाम सुविधाएं मौजूद रहती है जिसकी आवश्यकता जुआरियो को रहती है। जैजैपुर के ग्राम करूवाडीह में इतना बड़ा जुआ का अड्डा चलने के बाद भी पुलिस को कानो कान खबर नही होना किसी चमत्कार से कम नही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH