छत्तीसगढ़ - गांव में हुआ चमत्कार , पूरे तालाब का पानी समा रहा हैं छोटे से गड्ढे में , पूजा अर्चना का दौर जारी

बिलासपुर , 21/07/2025 1:28:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गांव में हुआ चमत्कार , पूरे तालाब का पानी समा रहा हैं छोटे से गड्ढे में , पूजा अर्चना का दौर जारी

बिलासपुर 21 जुलाई 2025 - बिलासपुर जिले में अजीब घटना देखने को मिला, जहां 45 वर्ष पुराने तालाब का पूरा पानी एक बड़े से गढ्ढा में समा रहा है. तालाब में अब बमुश्किल 15 प्रतिशत पानी ही बचा है, जो शायद एक-दो दिन न बचे। इस बात की जानकारी मिलने पर दूर दराज से पहुंच रहे ग्रामीण इसे दैवीय घटना मानकर स्थल पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

बिलासपुर मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर कोटा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम घानाकछार के वर्षों पुराना तालाब बारिश के बाद लबालब भर गया था. तालाब का लोग नियमित इस्तेमाल कर रहे थे कि अचानक 14 जुलाई को तालाब के एक किनारे पर बड़ा सा गढ्ढा हो गया. तालाब लबालब भरा होने के कारण शुरू में तो लोगों को यह नहीं दिखा, पर यह जरूर नजर आया कि तालाब का पानी अचानक तेजगति से कम होने लगा है।

पानी तेज गति से कम होने पर तालाब के दाहिने तरफ एक बड़ा से गढ्ढा दिखा, जिसमें तालाब का पानी समा रहा था। ग्रामीणों ने जब गढ्ढे को देखा तो आश्चर्य में पड़ गए, क्योंकि इस गड्ढे में चार दिनों के भीतर तालाब का लगभग 85 प्रतिशत पानी समा चुका था।

गांव के सरपंच साधराम चेचाम ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि 45 वर्ष पुराने तालाब में अचानक से बड़ा सा गढ्ढा हो गया और पूरा तालाब का पानी खाली हो गया. आज तक ऐसी घटना कभी सुनने देखने को नही मिली थी. इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है. गांव के तालाब में अचानक से गढ्ढा हो जाने से और तालाब का पूरा पानी पताल लोक में चले जाने की घटना को ग्रामीण एक दैवीय चमत्कार और घटना मान रहे है. कई ग्रामीण स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं. यही नहीं आसपास के गांव के लोग घटना को सुनकर देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ - गांव में हुआ चमत्कार , पूरे तालाब का पानी समा रहा हैं छोटे से गड्ढे में , पूजा अर्चना का दौर जारी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH