शादी के मंडप में घुसा जंगली हाथी , मंडप में मची भगदड़ , हाथी के कुचलने से एक की मौत और ,,

सूरजपुर , 07-12-2020 10:00:34 PM
Anil Tamboli
शादी के मंडप में घुसा जंगली हाथी , मंडप में मची भगदड़ , हाथी के कुचलने से एक की मौत और ,,
सूरजपुर 07 दिसम्बर 2020 -  प्रतापपुर क्षेत्र के चेन्द्रा, हरिहरपुर गांव में रविवार की देर रात शादी समारोह स्थल उस समय भगदड़ मच गई जब एक हाथी भटकते हुए गांव के अंदर पहुंच गया। 

गांव में ही एक घर में शादी के लिए पंडाल में काफी लोग मौजूद थे। हाथी ने पंडाल के पास खड़ी लड़की को पटक दिया, वहीं एक अधेड़ को पटककर कुचल दिया। हाथी के अचानक हमले से दहशत में लोग आ गए। दोनों को घायल अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां अधेड़ की मौत हो गई। हाथी के हमले में घायल लड़की का हाथ फैक्चर हो गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को हरिहरपुर गांव में एक परिवार के यहां शादी समारोह था, जहां गांव के लोग व रिश्तेदार जुटे थे। विवाह समारोह चल रहा था। इसी बीच रात 11 बजे एक जंगली हाथी भटकते हुए गांव के अंदर से वैवाहिक स्थल तक पहुंच गया। शादी समारोह में शामिल होने परिवार के सदस्यों के साथ कोरिया जिले के चिरमिरी की रनिया नामक एक लड़की भी आई थी, जो अचानक हाथी को देखकर चिल्लाते भागने का प्रयास की लेकिन हाथी से वह बच नहीं पाई और हाथी ने उसे पटक दिया जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया।

लड़की की चीख- पुकार सुनकर लोगों का ध्यान उस ओर गया तो उन्होंने हाथी को पंडाल से कुछ फासले पर देखा, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई, लोग इधर-उधर भागने लगे। हाथी को भगाने के लिए शोर मचाते गांव के लोग दौड़े इस दौरान हरिहरपुर निवासी चंद्रमोहन दुबे पिता दिवाकर नाथ दुबे (55) को हाथी पटक कर कुचल दिया, जिसमें उन्हें कमर व सीने में गंभीर चोटे आई थी। हाथी के जाने के बाद दोनों को मेडिकल अस्पताल लेकर स्वजन पहुंचे, जहां चंद्रमोहन दुबे की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH