दो सगे भाई के साथ सुहागरात मनाएगी दुल्हन , एक ही मंडप में दोनों भाईयों के साथ लिए सात फेरे

देश , 20-07-2025 1:11:33 AM
Anil Tamboli
दो सगे भाई के साथ सुहागरात मनाएगी दुल्हन , एक ही मंडप में दोनों भाईयों के साथ लिए सात फेरे

सिरमौर 20 जुलाई 2025 - हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दो सगे भाइयों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ एक ही लड़की से विवाह रचाया है। यह विवाह न केवल इलाके में चर्चा का कारण बना, बल्कि एक विलुप्तप्राय लोक परंपरा को भी पुनर्जीवित करने वाला साबित हुआ है। इस प्रथा को हाटी समाज में ‘उजला पक्ष’ के नाम से जाना जाता है।

जानकारी के अनुसार, इस शादी की 11 जुलाई को रस्में शुरू हुई थीं। इस दिन दूल्हे के मामा शादी वाले घर पहुंचे। 12 जुलाई की सुबह दोनों भाइयों की बारात साथ लगते कुन्हाट गांव पहुंची। यहां शादी की रस्में पूरी की गईं। इसके बाद शाम को ही दुल्हन की विदाई हो गई। इसके बाद 13 जुलाई को लड़के वालों के घर शादी की सभी रस्में पूरी की गईं। इन 3 दिनों में लड़के वालों के घर पारंपरिक नाच-गाने चलते रहे। साथ ही इससे गांव में उत्सव का माहौल रहा। 

सिरमौर और उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्रों में प्राचीन काल में एक महिला से कई पुरुषों के विवाह की परंपरा प्रचलित थी। इस परंपरा के तहत दो या अधिक भाई एक ही युवती से शादी करते थे। हालांकि समय के साथ यह प्रथा लगभग समाप्त हो चुकी है। 1970 और 1980 के दशक के बाद ऐसी शादियां बहुत कम देखने को मिलीं। इस ताजा मामले ने एक बार फिर इस परंपरा को चर्चा में ला दिया है।

कहा जाता है कि इस परंपरा का संबंध पांडवों से भी है, जिनमें द्रौपदी के पांच पांडवों से विवाह की कथा प्रसिद्ध है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि समय के साथ समाज में बदलाव आ चुका है, और सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवती इस अनोखी शादी के लिए कैसे राजी हुई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH