छत्तीसगढ़ - जवान बहु पर अधेड़ ससुर रखता था बुरी नजर , बहु ने दी खौफनाक मौत

बालोद , 19/07/2025 9:44:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जवान बहु पर अधेड़ ससुर रखता था बुरी नजर , बहु ने दी खौफनाक मौत

बालोद 19 जुलाई 2025 - बुजुर्ग की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत विद्युत करेंट लगने से और मृत्यु का कारण हत्यात्मक प्रकृति का होना पाया गया। बता दें कि डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेना में मनोहर निर्मलकर (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. जब परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान ग्रामीणों ने मृतक के गले और चेहरे पर चोट का निशान देखा. जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतक के बहु गीता निर्मलकर से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतक मनोहर निर्मलकर (ससुर) शराब पीकर घर आकर गाली गलौज कर मारपीट करता था और बुरी नजर रखता था. जिससे तंग आकर बड़गांव के लेखराम निषाद से मनोहर निर्मलकर को रास्ते से हटाने की बात कही है. दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची. 16 जुलाई की रात करीब 11-12 बजे मृतिका घर के परछी में सो रहा था. उसी दौरान गीता निर्मलकर ने सब्बल पकड़ी हुई थी, जबकि लेखराम निषाद ने बिजली के तार को बोर्ड में जोड़ा और मनोहर के गले, चेहरे और माथे पर उसे छुआ दिया।

इसके बाद बिजली का बटन चालू कर दिया गया, जिससे मनोहर को तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गीता निर्मलकर ने मृतक के चेहरे पर हल्दी, तेल और गुलाल लगाया. इसके बाद उन्होंने अपने घर-परिवार वालों को यह बताया कि मनोहर की मौत साइकिल से गिरकर चोट लगने के कारण हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव बड़गांव स्थित अपने घर भाग गया।

दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर हत्या में इस्तेमाल सामग्री बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103 (1), 3(5) BNS कायम किया गया है. मामले में कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH