छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल में निकली बम्फर भर्ती , 192 पदों के लिए मंगाए गए आवेदन , देखे पूरी डिटेल

बालोद , 19/07/2025 1:55:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद  स्कूल में निकली बम्फर भर्ती , 192 पदों के लिए मंगाए गए आवेदन , देखे पूरी डिटेल

बालोद 19 जुलाई 2025 - बालोद जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कुल 192 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर संविदा और प्रतिनियुक्ति आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों से 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद द्वारा यह भर्ती बालोद, डौंडी, डौंडीलोहारा, अर्जुंदा, गुरूर, नयाबाजार दल्लीराजहरा, देवरीबंगला, गुंडरदेही, निपानी, कन्नेवाड़ा, अरमरीकला, मोहदीपाट, सिकोसा, सुरेगांव, रानाखुज्जी, मंगचुवा, कुसुमकसा, आमडुला और घोटिया जैसे क्षेत्रों के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में की जाएगी।

जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में जिन विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उनमें प्राचार्य के रिक्त कुल 15 पद, व्याख्याता के 46 पद शिक्षक के 53 पद, प्रधान प्राठक प्राथमिक शाला के 01 पद, प्रधान प्राठक माध्यमिक शाला के 01 पद, सहायक शिक्षक के 53 पद, प्रयोगशाला सहायक के 06 पद, व्यायाम शिक्षक के 03 पद, ग्रंथपाल के 01 पद, सहायक ग्रेड-02 के 3 पद, सहायक ग्रेड-03 के 2 पद, भृत्य के 07 पद एवं चैकीदार के 01 पद पर प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा आधार पर कुल 192 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए योग्यताधारी आवेदकों से 18 जुलाई 2025 से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव पीसी मरकले ने बताया कि इस पद के लिए पात्र एवं योग्यताधारी आवेदक बालोद जिले के वेबसाइट https://balod.gov.in/ में दर्शित ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से 28 जुलाई 2025 को रात्रि 11.59 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी बालोद जिले की वेबसाइट https://balod.gov.in/ में तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के सूचना पटल पर अवलोकन की जा सकती है।

आवेदन करने के लिए इस लिंक को टच करे..

https://balod.gov.in

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH