शोसल मीडिया के जरिये हाईटेक तरीके से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 03 युवती और 02 युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 19/07/2025 1:29:23 AM
Anil Tamboli
शोसल मीडिया के जरिये हाईटेक तरीके से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 03 युवती और 02 युवक गिरफ्तार

वाराणसी 19 जुलाई 2025 - वाराणसी के कैंट क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार को पुलिस ने प्रीतम कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में संचालित इस सेंटर पर छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को इस गैरकानूनी गतिविधि की सूचना काफी समय से मिल रही थी जिसके बाद कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस नेटवर्क के मुख्य संचालक पंकज चौबे को भी गिरफ्तार किया है। पंकज पहले भी इसी तरह के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है जो इस बात की पुष्टि करती है कि यहां देह व्यापार चल रहा था। 

ADCP वरुणा नीतू कादयान ने बताया कि यह रैकेट पूरी तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से संचालित हो रहा था। ग्राहक और युवतियों के बीच संपर्क और बुकिंग इन्हीं माध्यमों से की जा रही थी। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क की जानकारी मिल सके।

पुलिस अब फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इस रैकेट से जुड़े अकाउंट्स और चैट्स की जानकारी जुटा रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, और यह कितने समय से संचालित हो रहा था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को जल्द ही उजागर करने की बात कही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH