बड़ी खबर - एक ही परिवार के 05 लोगो ने खाया जहर , दो की मौत और 03 लोगो की हालत नाजुक

बिहार , 19-07-2025 1:00:52 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - एक ही परिवार के 05 लोगो ने खाया जहर , दो की मौत और 03 लोगो की हालत नाजुक

नालंदा 19 जुलाई 2025 - नालंदा जिले के पावापुरी जलमंदिर के पास शुक्रवार शाम एक ही परिवार के पांच लोगों ने कर्ज से तंग आकर सल्फास खा लिया। इस हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना में दीपा (16) और अरिमा (14) की मौत हो गई है। जबकि परिवार के मुखिया धर्मेन्द्र कुमार, उनकी पत्नी सोनी कुमारी (38) और बेटा शिवम (14) का विम्स (भगवान महावीर अस्पताल) में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के वक्त धर्मेन्द्र का छोटा बेटा सुरक्षित बच गया, क्योंकि उसने जहर नहीं खाया।

बताया गया कि परिवार शेखपुरा के पुरनकामा सिक्करपुर गांव का निवासी है। पिछले 6 महीनों से पावापुरी में किराये के मकान में रह रहा था। धर्मेंद्र कपड़ों का कारोबार करते थे, लेकिन व्यापार में भारी नुकसान और करीब 5 लाख रुपये के कर्ज के चलते वे मानसिक रूप से परेशान थे। साहूकारों के लगातार दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने परिवार समेत आत्मघाती कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर DSP सुनील कुमार सिंह और इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज मौके पर पहुंचे। DSP ने बताया कि धर्मेन्द्र ने दुकान के लिए लोकल मनी लोन देने वालों से उधार लिया था, जो उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH