फेरो के वक़्त दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट आई पोजेटीव , कोविड सेन्टर में पी पी ई किट पहन कर रचाई गई शादी ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फेरो के वक़्त दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट आई पोजेटीव , कोविड सेन्टर में पी पी ई किट पहन कर रचाई गई शादी ,,
जयपुर 07 दिसम्बर 2020 - देश मे कोरोना का कहर जारी है। इस बीच कोविड सेंटर में हुई एक अनोखी शादी का एक वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है , वायरल वीडियों में दूल्हा-दुल्हन पीपीई किट पहने शादी की रस्में पूरी करते नजर आ रहे हैं। 

राजस्थान के बारां के केलवाड़ा में हुए एक अनोखी शादी है, जहां कोरोना पॉजिटिव दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर अपने दूल्हे के संग सात फेरे लेकर जीवन की नई पारी शुरू की है।

दरअसल केलवाड़ा के छतरगंज गांव की रहने वाली लड़की और उसकी मां ने दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर गांव में आए कोरोना जांच दल को नमूने दिए थे। फिर पूरा परिवार सामान्य रूप से शादी की तैयारियों में जुट गया। जबकि फेरों के कुछ घंटे पहले दुल्हन और उसकी मां की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लड़की को केलवाड़ा के कोविड सेंटर ले जाया गया लेकिन पहले से पूरी व्यवस्था होने के कारण दोनों पक्षों ने शादी को टालने से मना कर दिया और सरकार के नियमों के मुताबिक, केलवाड़ा के कोविड सेंटर में ही मंडप सजाया गया और नियत समय पर ही दूल्हा-दुल्हन ने पीपीई किट पहन शादी की रस्में पूरी कीं। यह विवाह प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कराया गया।

दुल्हा-दुल्हन, उनके माता-पिता, पंडित ने पीपीई किट पहनकर मंडप में रस्में पूरी कराईं। विधिवत मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर की एक दूसरे के गले में माला पहनाई और सात फेरे लिए।

छतरगंज निवासी युवती की शादी दांता निवासी सरकारी अध्यापक से तय हुई थी। रविवार को लड़की वाले केलवाड़ा धर्मशाला के लिए रवाना हुए। समारोह की सभी तैयारियां धर्मशाला में की हुई थीं, लेकिन इसी दौरान दो दिन पूर्व गांव में ही कोरोना महामारी की जांच के लिए दिए गए सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें दुल्हन व उसकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई। यह सुनते ही परिवार असमंजस में आ गया जिसके बाद दोनों परिवार ने कोविड सेंटर में शादी करने का फैसला लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH