छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , मौके से आपत्तिजनक समान बरामद

बिलासपुर , 17/07/2025 9:38:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , मौके से आपत्तिजनक समान बरामद

बिलासपुर 17 जुलाई 2025 - बिलासपुर जिले में एक युवक की नग्न हालत में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश भिलाई स्टील प्लांट के हिर्री माइंस क्षेत्र में मिली है, जो CISF सुरक्षा घेरे में आता है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, डोलोमाइट खदान, छतौना के पास सुबह माइंस क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों ने शव देखा और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद खदान प्रबंधन अधिकारी रमेश कुमार चौबे ने पुलिस को सूचित किया।

चकरभाठा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है और रंग गेहुआं है। मौके से से शराब की बोतलें, डिस्पोजल गिलास, खाने-पीने का सामान, और एक बोरी में कपड़े बरामद हुए हैं। मृतक के सिर के नीचे शर्ट रखा हुआ था, जिससे आशंका है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक को शराब पार्टी के बहाने खदान क्षेत्र में लाया गया और शराब पिलाकर सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।

हालांकि यह भी संभावना है कि शराब के नशे में आपसी विवाद में हत्या हुई हो। युवक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही लापता युवकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH