बड़ी खबर - 30 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो फ्लाईट का एक इंजन हुआ फेल, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली , 17-07-2025 11:21:16 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - 30 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो फ्लाईट का एक इंजन हुआ फेल, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली 17 जुलाई 2025 - दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट के यात्रियों की जान उस समय हलक में अटक गई, जब उन्हें बताया कि विमान का इंजन फेल हो गया है। 30 हजार फीट की ऊंचाई पर  का एक इंजन फेल अचानक फेल हो गया। इंजन में खराबी आने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा की। इसके बाद यात्रिय़ों के माथे पर पसीने आने शुरू हो गए। हालांकि पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करा ली। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

दरअसल इंडिगो की एयरबस A320neo (6E-6271) फ्लाइट दिल्ली से गोवा जाने के लिए उड़ान भरी थी। विमान रात करीब 8 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। इसे गोवा में रात 9:42 बजे लैंडिंग होनी थी। विमान लगभग 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रही थी। इसी दौैरान रात 9.25 बजे पायलट ने अलार्म बजाया। पायलट ने य़ात्रियों को फ्लाइट का एक इंजन खराब होने की जानकारी दी। साथ ही मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना दी। ये सुनते ही विमान में बैठे यात्री डर गए।

जिसके बाद पायलट ने विमान को रात करीब 9.52 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से इमरजेंसी लैंडिंग करा ली। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या 6E 6271 में दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी का पता चला।

प्रवक्ता ने कहा, “प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, विमान को डायवर्ट कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। अधिकारी ने आगे बताया कि शेष यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई, जबकि विमान का संचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जांच और रखरखाव किया गया। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हमारे ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। इंडिगो में, ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा सर्वोपरि है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH