छत्तीसगढ़ - पत्रकार ने आदिवासी महिला को बनाया हवस का शिकार , फिर धमकी देकर वसूले 01 लाख , अब हुआ गिरफ्तार

बलरामपुर , 17/07/2025 12:50:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्रकार ने आदिवासी महिला को बनाया हवस का शिकार , फिर धमकी देकर वसूले 01 लाख , अब हुआ गिरफ्तार

बलरामपुर 17 जुलाई 2025 - पत्रकारिता की आड़ में डरा-धमका कर आदिवासी महिला का लगातार यौन शोषण और प्रताड़ित करने वाले शख्स को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने न केवल महिला के साथ कई वर्षों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए बल्कि उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की फिरौती भी वसूली थी।

बलरामपुर थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने 14 जुलाई को पुलिस थाना में उपस्थित होकर आरोपी अली खान के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, वर्ष 2018-2019 से आरोपी ने पहले महिला से पहचान बनाकर मोबाइल पर बातचीत शुरू की, जो जल्द ही अश्लील और आपत्तिजनक बातें करने लगा. महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 से लेकर जून 2025 तक आरोपी ने उसे डरा-धमका कर कई बार बलात्कार किया. पीड़िता ने लोकलाज और अपने वैवाहिक जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घटना की जानकारी किसी को नहीं दी. इस चुप्पी का लाभ उठाकर आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा और पैसे भी ऐंठता रहा।

पीड़िता की शिकायत पर  बलरामपुर थाने में आरोपी अली खान के विरुद्ध धारा 308(5), 351(3), 78, 64(2) (m) BNS तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2) (v), 3(2) (va) के तहत मामला दर्ज किया गया. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर पुलिस टीम ने मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी अली खान उर्फ अली हुसैन अंसारी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH