छत्तीसगढ़ - नदी किनारे संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर , 16/07/2025 12:48:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नदी किनारे संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर 16 जुलाई 2025 - अरपा नदी किनारे मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है, जो मूलतः सीपत निवासी था लेकिन वर्तमान में सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराज पारा में निवास कर रहा था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी।

मंगलवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने अरपा नदी में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। हालांकि पुलिस फिलहाल इसे डूबने से मौत का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मौत के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH