छत्तीसगढ़ - मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली 04 युवतियों की तबियत अचानक बिगड़ी , एक कि मौत और तीन की हालत नाजुक

बिलासपुर , 15/07/2025 12:47:54 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली 04 युवतियों की तबियत अचानक बिगड़ी , एक कि मौत और तीन की हालत नाजुक

बिलासपुर 15 जुलाई 2025 - GALWAY कंपनी में प्रोडक्ट मार्केटिंग करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि, तीन युवतियां अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पीड़ित लड़कियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, सिरगिट्‌टी के गोविंदनगर में GALWAY कंपनी का ऑफिस एक मकान में संचालित है, जहां बड़ी संख्या में युवक और युवतियां काम करती हैं, जो कंपनी के प्रोडक्ट का मार्केटिंग करती हैं। यहां काम करने वाली प्रियंका मरावी (20) मूलत: मध्यप्रदेश के वेंकटनगर की रहने वाली है। वो सिरगिट्टी में अपनी सहेलियों के साथ रूम लेकर रहती थी। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

युवती की मौत के बाद पता चला कि कंपनी में काम करने वाली तीन अन्य लड़कियां भी अस्पताल में भर्ती है। इसकी जानकारी मिलते ही टीआई किशोर केंवट जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती युवतियों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती युवतियों से पूछताछ कर जानकारी ली है। सभी एक साथ कंपनी में प्रोडक्ट मार्केटिंग का काम करती हैं। जिनमें संतोषी सिंह रहने वाली अनूपपुर की है। जबकि, उसकी सहेली अंजलि पिता रामप्रसाद सिंह भी अनूपपुर जिले की है। वहीं, ज्योति पिता उदयनारायण मनेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत खराब है, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH