खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में महिला के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

देश , 14/07/2025 12:22:58 AM
Anil Tamboli
खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में महिला के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

चंडीगढ़ 14 जुलाई 2025 - हरियाणा के पानीपत की 35 वर्षीय एक महिला के साथ खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने को लेकर एक रेलवे कर्मचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। GRP के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र स्टेशन पर रेलवे तकनीशियन भजन और कुरुक्षेत्र निवासी शिवम के रूप में हुई है। शिवम के खिलाफ चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।

GRP अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि महिला के साथ कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर दो आरोपियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। इससे पहले कहा गया था कि अपराध पानीपत रेलवे स्टेशन पर किया गया था। पानीपत GRP के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों से पूछताछ की जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि क्या इस घटना में और भी लोग शामिल थे। 

पुलिस ने पहले कहा था कि महिला ने उन्हें बताया था कि 24 जून की रात वह पास के रेलवे स्टेशन पर बैठी थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया, जिसने दावा किया कि उसे उसके पति ने भेजा है। उसने बताया था कि वह आदमी उसे एक खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में, दो और लोग उसके साथ आ गए और उन्होंने भी उसके साथ बलात्कार किया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH