प्यार करने की मिली खौफनाक सजा , हल में बैल की जगह प्रेमी जोड़े को बांध कर जुतवाया खेत

देश , 13/07/2025 12:53:00 AM
Anil Tamboli
प्यार करने की मिली खौफनाक सजा , हल में बैल की जगह प्रेमी जोड़े को बांध कर जुतवाया खेत

रायगढ़ा 13 जुलाई 2025 - ओडिशा के रायगढ़ा जिले से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी जोड़े को गांववालों ने बैल की तरह हल में जोतकर खेत जुतवाया, फिर लाठियों से पीटकर गांव से बेदखल कर दिया। यह क्रूरता की हदें पार करती घटना जिले के कंजामयोजी गांव की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक ही गोत्र के हैं, और आदिवासी परंपरा में एक ही गोत्र के लोगों को भाई-बहन माना जाता है। इसीलिए उनके बीच प्रेम संबंधों को समाज ने अस्वीकार कर दिया और भीड़ ने खुद ही “सजा” तय कर दी। ग्रामीणों ने पहले गांव की देवी की पूजा की, इसके बाद दोनों के गले में हल की रस्सी बांध दी गई। ग्रामीणों ने उन्हें खेत में बैल की तरह जोतकर जुताई करवाई। इस अमानवीय “सजा” के बाद भी क्रूरता नहीं रुकी लाठी और कोड़ों से पीटकर उन्हें गांव से निकाल दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, जब गांववालों को प्रेम संबंध की जानकारी मिली तो समाज की बैठक बुलाई गई, जिसमें इस प्रेमी जोड़े को 'परंपरा विरोधी' और 'अवांछनीय' बताकर कठोर सजा सुनाई गई। पूरी घटना गांववालों ने खुद ही कैमरे में कैद की, जो अब वायरल हो रही है।

थाना प्रभारी नीलकंठ बेहरा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंच गई है। “हम इस अमानवीय घटना की जांच कर रहे हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” इस घटना के बाद प्रेमी जोड़ा कहां चला गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। ग्रामीणों ने उन्हें डराकर भगा दिया। उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH