ब्यापारी के घर हुई लूट का खुलासा , लूट के चार आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी फरार , कट्टे की नोक पर हुई थी 05 लाख की लूट ,,

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ब्यापारी के घर हुई लूट का खुलासा , लूट के चार आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी फरार , कट्टे की नोक पर हुई थी 05 लाख की लूट ,,
सरगुजा 06 दिसम्बर 2020 - सरगुजा पुलिस को डकैती मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस की विशेष टीम ने 04 लूटरों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है. आरोपी लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डकई में एक व्यापारी घर से कट्टे की नोक पर 5 लाख रुपए नगद सहित सोने चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए थे।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी आदतन अपराधी है और कई बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके हैं. जानकारी के मुताबिक लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम डकई के दरकोनापारा में 29 नवंबर की रात डकैती की वारदात हुई थी. बाइक सवार पांच डकैतों ने पेट्रोल भरवाने के बहाने व्यापारी अर्जुन गुप्ता का घर खुलवाया. इसके बाद कट्टे की नोक पर 05 लाख रुपए नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात लूट कर अपने साथ ले गए. इस दौरान घर पर अर्जुन गुप्ता के दो बेटे और बेटी मौजूद थी. शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के साथ ग्राम बरगीडीह स्थिति शादी समारोह में गया हुआ था।

जिले में डकैती की वारदात सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया था. पीड़ित परिवार की शिकायत पर लुंड्रा थाने में 05 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती का अपराध दर्ज किया गया. डकैती की वारदात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तिलकराम कोशिमा ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. गठित विशेष टीम के द्वारा आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खाराकोना निवासी रवि घसिया वारदात में इस्तेमाल की गई लाल रंग की बाइक से घूमता है. जबकि घटना के बाद से संदिग्ध युवक घर से फरार है।

जब पुलिस ने रवि घसिया से पूछताछ किया, तो उसने बताया कि इस घटना की योजना रवि पटेल और लाल प्यारे यादव नाम के युवकों ने बनाई थी. इसके बाद मोंटी खान और मुकेश पटेल नाम के युवक के साथ मिलकर पांचों आरोपियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस की टीम ने रवि घसिया की जानकारी पर वारदात में शामिल चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस ने आरोपियों के पास से कुछ नगद रकम सहित वारदात में इस्तेमाल किए गए बाइक और हथियार को भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपी आदतन अपराधी है. पांचों के खिलाफ जिले के अन्य थानों में कई अपराध दर्ज है. वही आरोपी जेल भी जा चुका हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH