छत्तीसगढ़ - पोती को ट्यूशन छोड़ने जा रही बुजुर्ग महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार , पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर , 11/07/2025 8:01:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पोती को ट्यूशन छोड़ने जा रही बुजुर्ग महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार , पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर 11 जुलाई 2025 - पोती को ट्यूशन छोड़ने जा रही बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली और भाग निकले। इस मामले की शिकायत पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

राजकिशोर नगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला उमा देवी गृहिणी है। रोज की तरह वो पैदल अपनी पोती को ट्यूशन छोड़ने के लिए जा रही थी। महिला राजकिशोर नगर के तुषार मेडिकल स्टोर के पास पहुंची थी, उसी समय पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। उनके पास आकर बाइकर्स युवकों ने गले में झपट्‌टा मारकर सोने की चेन छीन ली। जिसके बाद युवक फर्राटे मारते हुए भाग निकले।

घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया। लेकिन, जब तक लोग पहुंचे, तब तक बाइकर्स बदमाश भाग गए थे। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजन को दी, जिसके बाद वो शिकायत करने सरकंडा थाने पहुंची। पुलिस भी लुटेरों की तलाश में घटनास्थल पहुंची। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली गई।

बताया जा रहा है कि सोने की चेन 13 ग्राम वजनी था, जिसकी कीमत एक लाख से अधिक है। इस वारदात के बाद पुलिस आसपास के संस्थानों में लगे सीसीटीवी वीडियो खंगाल रही है। ताकि, बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH