छत्तीसगढ़ - बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम करना ग्रामीणों को पड़ा भारी , 15 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर , 11/07/2025 12:37:59 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम करना ग्रामीणों को पड़ा भारी , 15 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर 11 जुलाई 2025 - जर्जर और खराब सड़कों के विरोध में चक्काजाम करना युवाओं को महंगा पड़ गया. राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्काजाम मामले में तखतपुर पुलिस ने 15 लोगों खिलाफ FIR दर्ज किया है. बता दें कि मुंगेली-बिलासपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्काजाम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला भी फंस गया था, रास्ता नहीं देने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा था।

राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरोध करने को लेकर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस फोटो-वीडियो देखकर चक्काजाम करने वाले युवाओं की पहचान कर रही है. इधर कांग्रेस अब शुक्रवार को खराब सड़कों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है।

बता दें कि खराब सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आक्रोशित युवाओं ने मुंगेली-बिलासपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्काजाम किया था. इसी दौरान तखतपुर से मुंगेली जा रहे केंद्रीय शहरी आवासन राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला भी जाम में फंस गया. इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले को रास्ता नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें वहीं से वापस लौटना पड़ा था. खराब सड़कों को लेकर युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ चक्काजाम कर सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान करीब आधे घंटे तंक चक्काजाम के दौरान मंत्री का काफिला मार्ग में ही रुका रहा. हालात बिगड़ते देख मंत्री का काफिला बिना किसी बातचीत के मौके से वापस बिलासपुर लौट गया. प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने मंत्री के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की थी. इस प्रदर्शन से न केवल मंत्री का काफिला प्रभावित हुआ, बल्कि आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH