छत्तीसगढ़ - कचड़ा वाहन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना ASI को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड

कोरबा , 10/07/2025 9:16:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कचड़ा वाहन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना ASI को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड

कोरबा 10 जुलाई 2025 - कोरबा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की अधजली लाश मिलने के बाद उसे अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस या शव वाहन की व्यवस्था नहीं की गई। इसके बजाय पुलिस ने नगर पालिका की कचरा गाड़ी बुलवाकर शव को उसमें डालकर अस्पताल भिजवा दिया।

इस अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, वीडियो वायरल होते ही कोरबा एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में लापरवाही बरतने वाले ASI पृथ्वीराज मोहंती को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारी पर मानवता के खिलाफ गंभीर कृत्य करने और विभाग की छवि को धूमिल करने का आरोप लगा है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

दरअसल मंगलवार शाम बाकीमोंगरा थाना अंतर्गत सोमवारी बाजार के पास एसईसीएल कॉलोनी की एक झुग्गी में रहने वाली महिला गीता विश्वास (65 वर्ष) की अधजली लाश उसके घर के पीछे मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जांच के बाद जब शव को अस्पताल भेजने की बारी आई, तब पुलिस ने एम्बुलेंस या शव वाहन की मांग करने की बजाय नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी मंगवा ली। शव को प्लास्टिक में लपेटकर उसी कचरा गाड़ी में डालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH