सक्ती - तहसीलदार एन के सिन्हा सस्पेंड , फ़ोनपे पर रिश्वत लेते VIDEO हुआ था वायरल

सक्ती , 10-07-2025 6:13:28 PM
Anil Tamboli
सक्ती - तहसीलदार एन के सिन्हा सस्पेंड , फ़ोनपे पर रिश्वत लेते VIDEO हुआ था वायरल

सक्ती 10 जुलाई 2025 - जैजैपुर के तहसीलदार एन के सिन्हा को बिलासपुर कमिश्नर ने 10 जुलाई 2025 को एक आदेश जारी कर निलंबित कर दिया है। कमिश्नर कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि कलेक्टर, जिला सक्ती ने अपने उक्त संदर्भित पत्र से प्रतिवेदित किया है कि एन के सिन्हा तहसीलदार, जैजैपुर द्वारा न्यायालय तहसीलदार जैजैपुर के राजस्व प्रकरण के निराकरण के दौरान आम जनता से अभद्र व्यवहार किये जाने का वीडियो वायरल हुआ है।

एवं राजस्व प्रकरण के निराकरण के एवज में दिनांक 24 मार्च, 2025 को दिलीप कुमार द्वारा दुर्गेश सिदार के खाता में राशि 15000 तथा दिनांक 26 मार्च 2025 को 5,000 ऑनलाईन ट्रांस्फर कराकर अनुचित लाभ प्राप्त करने का भी वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो मीडिया में वायरल हुआ है। इस संबंध में कलेक्टर, जिला सक्ती ने अपने पत्र क्रमांक 2735/ स्थापना/2025 सक्ती दिनांक 04/07/2025 से कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब चाहा गया।

तहसीलदार एन के सिन्हा द्वारा प्रस्तुत जवाब दिनांक 08 जुलाई 2025 संतोषजनक नहीं पाये जाने तथा तहसीलदार जैजैपुर के विरुद्ध वीडियो वायरल होने से प्रशासन की छबि धूमिल होना प्रतिवेदित किया गया है। तहसीलदार सिन्हा का उक्त कृत्य 40 ग सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 के प्रावधानों के विपरीत होने एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक है।

अतः एन के सिन्हा तहसीलदार, जैजैपुर जिला सक्ती को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-09 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला सक्ती निर्धारित किया जाता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH