छत्तीसगढ़ - सरकार की अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही , 22 अधिकारियों को एक साथ किया सस्पेंड , देखे सभी के नाम

रायपुर , 10-07-2025 3:42:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकार की अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही , 22 अधिकारियों को एक साथ किया सस्पेंड , देखे सभी के नाम

रायपुर 10 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। आबकारी घोटाले में संलिप्तता पाए जाने पर आबकारी विभाग के 29 अधिकारियों में से 22 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बाकी सात अधिकारियों में से एक की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य 6 अधिकारी रिटायर हो चुके है।

बता दें कि यह कार्रवाई राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की चार्जशीट दाखिल करने के बाद की गई है। चार्जशीट में यह साफ तौर पर कहा गया है कि इन अधिकारियों ने शराब सिंडिकेट की खुलकर मदद की थी और इसके एवज में करोड़ों की अवैध कमाई की थी। आबकारी विभाग के सचिव ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए निलंबन आदेश जारी किया है।

यह मामला 3200 करोड़ रुपये के आबकारी घोटाले से जुड़ा है, जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आया था। EOW की जांच के अनुसार, इन अधिकारियों ने घोटाले में सक्रिय सिंडिकेट को संरक्षण दिया। साथ ही उनके हित में काम करते हुए राज्य को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है, और अब विभागीय स्तर पर भी बड़ी सख्ती बरती जा रही है।

इन अधिकारियों को किया गया सस्पेंड..

जनार्दन कौरव – सहायक जिला आबकारी अधिकारी

अनिमेष नेताम – उपायुक्त आबकारी

विजय सेन शर्मा – उपायुक्त आबकारी

अरविंद कुमार पाटले – उपायुक्त आबकारी

प्रमोद कुमार नेताम – सहायक आयुक्त आबकारी

रामकृष्ण मिश्रा – सहायक आयुक्त आबकारी

विकास कुमार गोस्वामी – सहायक आयुक्त आबकारी

इकबाल खान – सहायक जिला आबकारी अधिकारी

नितिन खंडुजा – सहायक जिला आबकारी अधिकारी

नवीन प्रताप सिंह तोमर – सहायक आयुक्त आबकारी

मंजुश्री कसेर – सहायक आबकारी अधिकारी

सौरभ बख्शी – सहायक आयुक्त आबकारी

दिनकर वासनिक – सहायक आयुक्त आबकारी

मोहित कुमार जायसवाल – जिला आबकारी अधिकारी

नीतू नोतानी ठाकुर – उपायुक्त आबकारी

गरीबपाल सिंह दर्दी – जिला आबकारी अधिकारी

नोहर सिंह ठाकुर – उपायुक्त आबकारी

सोनल नेताम – सहायक आयुक्त आबकारी

प्रकाश पाल – सहायक आयुक्त आबकारी

अलेख राम सिदार – सहायक आयुक्त आबकारी

आशीष कोसम – सहायक आयुक्त आबकारी

राजेश जायसवाल – सहायक आयुक्त आबकारी

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH