छत्तीसगढ़ - चोर थाने के अंदर से चोरी कर ले गया आरक्षक का लेपटॉप , विभाग में मचा हड़कंप

कांकेर , 08/07/2025 9:15:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चोर थाने के अंदर से चोरी कर ले गया आरक्षक का लेपटॉप , विभाग में मचा हड़कंप

कांकेर 08 जुलाई 2025 - भानुप्रतापपुर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे अब अपना शिकार पुलिसकर्मियों को बना रहे हैं। चोरों में लगता है अब पुलिस का खौफ ही नहीं रहा, तभी तो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच थाने के अंदर से लैपटाॅप चुरा ले गये। इस घटना के बाद से थाने के टीआई और पूरे स्टाॅप की जमकर किरकिरी हो रही है। इधर, पुलिस अपनी लाज बचाने लैपटाॅप चोर को जगह-जगह खोज रही है। बताया जा रहा है कि लैपटाॅप थाने के पुलिसकर्मी का था।

दरअसल, ये पूरा मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। 3 जुलाई को भानुप्रतापपुर थाने का आरक्षक काम खत्म करने के बाद अपने मेज के दराज में लैपटाॅप रखकर रात साढ़े 9 बजे घर चला गया। अगले दिन सुबह थाने पँहुचा और दराज खोलकर देखा तो लैपटाॅप गायब था। पुलिस थाने के अंदर से लैपटाॅप चोरी होने की घटना आग की तरह पूरे थाने में फैल गई। पुलिसकर्मियों ने थाने के अंदर हर जगह लैपटाॅप खोजना शुरू किया, लेकिन लैपटॉप नहीं मिला।

थाने जैसे सुरक्षित जगह से पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच किसी ने लैपटाॅप पार कर दिया। यह अपने आप में थाने के पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इधर, थाने के कांस्टेबल ने इसकी लिखित शिकायत कांकेर SSP और थाने के टीआई से की है। साथ ही मामले में जाँच-कार्रवाई करने का अनुरोध किया हैं।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..

छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..

सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..

सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..

छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर

छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील

रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल

छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH